हरिद्वार: यात्रियों से पैसे लेकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, मायापुर में एसपी सिटी ने दी जानकारी
पैसे लेकर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करवाने वाले वीडियो का हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। मायापुर में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने आज ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के उपरांत सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पैसे लेकर चारधाम यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है।