गिरिडीह: बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह ने जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षा पदाधिकारी से स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की
बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह बुधवार को 2 बजे जिला शिक्षा कार्यालय पहुंच कर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर स्कूल कई समस्या की चर्चा की और सुझाव भी दिया। मौके पर इन्होंने कई स्कूलो में शिक्षकों की कमी की चर्चा की।उन्होंने बताया कि जिस स्कूल पहले से तीन चार शिक्षक थे अब वह नए जगह बहाली के बाद चले गए तो शिक्षकों की कमी वैसे जगहों पर दिखने लगी है।