गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार धनबाद समाहरणालय में जोनल समीक्षा बैठक में हुए शामिल
गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार बुधवार को 11 बजे से धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित जोनल स्तर की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।यहां पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर गिरिडीह धनबाद, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के पुलिस अधीक्षकों के साथ जोनल स्तर की समीक्षा बैठक की गई।