गिरिडीह: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कंबल वितरित किए
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह बुधवार को 1 बजे बस स्टैंड रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच कंबल वितरण किया। ताकि ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंड से किसी भी गरीब को परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।