गिरिडीह: सड़क हादसे में घायल दो लोगों की डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सड़क हादसे में घायल होने के बाद डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को 2 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतको में पहला बोकारो जिला के 31 वर्षीय किशन ठाकुर और दूसरा निमियाघाट थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय हैदर अली है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए थे ।