गिरिडीह: गांडेय के ताराटांड़ में कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, गिरिडीह-टुंडी मुख्यमार्ग पर हुआ हादसा
गांडेय अंचल के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलीडीह गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 11 बजे गिरिडीह-टुंडी मुख्यमार्ग पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोयला लदा ट्रक जिसकी वाहन संख्या NL-01AD1347 धनबाद तरफ से गिरिडीह की ओर आ रहा था।