छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिला जनसंपर्क, धमतरी द्वारा आकर्षक छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को छायाचित्रों एवं सूचनात्मक पैनलों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासी परिवारों और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली योजनाओं को विशेष रूप से दर्शाया गया है।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्यीसगढ़ जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है ।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
4 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 2, 2026