छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जिले में राज्योत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अजय चंद्राकर थे। समारोह में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकसंस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा का उत्साहपूर्ण संगम देखने को मिला। इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण भी किया गया।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Ajay Chandrakar
3 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 2, 2026