कोरबा: वन अधिकार पट्टा के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, निलंबित; शिविर में बाबू ने 40 हजार की रिश्वत ली
Korba, Korba | May 29, 2026 जिले में भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिपरिया ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम तेंदुपारा में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक किसान से नकद राशि लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वन अधिकार पट्टा की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई। वीडियो सा