बक्सर: बक्सर में मेडिकल फिटनेस के नाम पर उगाही करने वाले चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 मेडिकल टेस्ट में अनफिट नव चयनित सिपाहियों को रि-मेडिकल के जरिये फिट कराने का झांसा देकर पैसे की उगाही करनेवाले चार पुलिसकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से अभ्यर्थियों से ली गयी रिश्वत की राशि भी बरामद की गयी है. यह कार्रवाई पुलिस कप्तान शुभम आर्य के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम हुई.