बक्सर: सदर अस्पताल में कागज की कमी से मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही है परेशानी
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 जिले के सदर अस्पताल मे मरीजों को हार्ड कॉपी के रूप में पैथोलॉजी लैब में जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है. यह समस्या पैथोलॉजी लैब में कागज नहीं हाेने के कारण हो रही है. सदर अस्पताल प्रबंधन से पैथोलॉजी विभाग को कागज उपलब्द्ध नहीं कराने के कारण समस्या आ रही है. जिसके कारण मारीजों व उनके परिजनों को जांच रिपोर्ट पाने के लिए बाहर से कागज खरीद कर लाना पड़ रहा है.