भोरे: मलचौर गांव में विवाह मंडप निर्माण में ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेता समेत 3 पर प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मलचौर गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विवाह भवन निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर लगाया जा रहा है। मामले में गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष प्रजापति ने मामला दर्ज कराया है।