मढ़ौरा: इसरौली में जुआ के अड्डे पर पुलिस की छापामारी, एक गिरफ्तार को भेजा जेल
थानाक्षेत्र के इसरौली में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापामारी करके एक संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर एक बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर इसरौली बगीचा में छापामारी करके लौटरी व जुआ खेलते हुए इसरौली निवासी गोरखनाथ साह को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जरुरी कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार को जेल भेजा गया।