लोहारू: गांव ढाणी भगासरा के बालाजी मंदिर में हुई चोरी, मंदिर कमेटी के प्रधान ने लोहारु पुलिस से की शिकायत
Loharu, Bhiwani | Feb 27, 2024 लोहारू उप मंडल के गांव ढाणी भगासरा स्थित श्री बालाजी मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर कमेटी के प्रधान रणबीर ने लोहारु थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।