टीकमगढ़ जिले के छिपरी धाम रविवार को संत रविशंकर महाराज पहुंचे। उन्होंने मां शारदा पहाड़ी पर बने आश्रम का निरीक्षण किया। महाराज के पहुंचने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करने पहुंच गए। भक्तों से मुलाकात करने के बाद महाराज सागर के लिए रवाना हो गए।