मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में मंगलवार शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार और होमगार्ड की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से पिचक गई। बस में होमगार्ड के कई कर्मी सवार थे, जिनमें विशेष रूप से महिलाएं भी शामिल थीं। सौभाग्य से सभी कर्मी सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।