उचकागांव: अरना में बंसवारी से 4 लीटर चुलाई शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना गांव के एक बंसवारी में छापेमारी कर पुलिस ने दो बोतल में रखें चार लिटर चुलाई शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के झीरवां गांव के भरत पासी के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को दोपहर 1 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया।