मोहनपुर। स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. विधान चन्द्र भारती ने की, जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में आयोजन हुआ। प्रो. भारती ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में जागरूकता बेहद जरूरी हैं।