कांके: बिहार विधानसभा चुनाव: JMM महागठबंधन से अलग, नहीं लड़ेगा चुनाव, कांग्रेस-राजद पर गुमराह करने का आरोप
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर खत्म हो गया. लेकिन झामुमो ने घोषणा के बाद भी टिकट वितरण नहीं किया. अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी कर दिया. और गठबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है. साथ ही अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन पर समीक्षा करने का निर्णय लिया है. इस बयान के बाद से झारखंड में सियासी फिजा बदलने की आहाट तेज हो गई है