कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने का प्रयास किया
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पास अपराधियों द्वारा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति का मोबाइल छिनतई का प्रयास किया गया। अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति का मोबाइल छिनतई करने के बाद स्थानीय लोगों ने जब पीछा किया तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों के द्वारा छिनतई किया हुआ मोबाइल स्थानीय लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया।