कांके: रांची के लालपुर सहित कई इलाकों में दीपावली को लेकर अस्थाई दुकानें गुलज़ार, खरीददारी में जुटे लोग
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2025 रांची स्थित लालपुर सहित कई इलाकों में दीपावली को लेकर अस्थाई दुकानें गुलज़ार हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे से लोग खरीददारी करने में लगे हुए हैं। महिलाएं बच्चों के लिए घरौंदा और घर सजाने की वस्तुएं खरीद रही हैं तो वहीं अस्थाई बाजारों में गेंदा फूलों की मालाओं की खूब बिक्री हो रही है और हर ओर दीपावली की उमंग और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।