कांके: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्तरां मालिक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2025 कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की हत्या करने वाला आरोपी रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है।