मऊगंज: लौर थाने में एक बार फिर शव रखकर घेराव
मऊगंज: आम के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सहित लौर थाने पहुंचे परिजन
मऊगंज। जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आम को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में रामायण दुबे की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शव सहित लौर थाना पहुंच गए और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने परिसर में डटे रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।
#rewa #viralreelsシ #viralreelschallenge
Huzur Nagar, Rewa | Jun 30, 2026