शिवपुरी नगर: 28 नंबर कोठी के पास 6 फीट लंबा सांप घूमता रहा, लोगों में डर का माहौल
जानकारी के अनुसार शहर के फतेहपुर क्षेत्र में स्थित 28 नंबर कोठी के बाहर आज रविवार की दोपहर करीब 3 बजे लोगों ने एक विशालकाय 6 फीट लंबे सांप को देखा। जो करीब 1 घंटे तक आसपास घूमता दिखा। जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। सांप की सूचना लोगों के द्वारा वन विभाग की टीम को दी गई पर जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक सांप झाड़ियां में घुसकर कहीं चला गया