हरिद्वार: दिनारपुर गांव के पास लोडर वाहन ने कार को मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बाल-बाल बची
दिनारपुर गांव के पास शनिवार को एक लोडर वाहन ने कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि आमने-सामने की टक्कर में तुरंत ही कार के एयरबैग खुल गए और कार सवार की जान बच गई। इस हादसे में कार सवार को तो चोटें नहीं आई लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार ने आरोप लगाया कि लोडर चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था।।