हरिद्वार: कनखल में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया कन्यापूजन, विकसित भारत का संकल्प लिया
हरिद्वार के कनखल में शनिवार को योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कन्यापूजन किया और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया। इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि आज विशेष संयोग है कि नवमी के साथ ही दशहरा भी मनाया जा रहा है। इसलिए मातृ शक्ति को नमन करते हुए कामना की गई है लोग भगवान राम जैसा आदर्श अपनाएं। रोग, क्रोध और अहंकार रूपी रावण का अंत होने की कामना हो।