हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित जिला कारागार से फरार हुए 2 कैदी, मचा हड़कंप
रौशनाबाद स्थित जिला कारागार से 2 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के अनुसार जेल में रामलीला चल रही थी, इसी दौरान निर्माणधीन हिस्से में सीढ़ी की मदद से दो कैदी फरार हो गए। फरार कैदी में से पंकज हत्या के मामले में सजायाफ्ता है जबकि दूसरा रामकुमार अपहरण के आरोप में जेल में था। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है, जेल प्रबंधन ने पुलिस को सुबह 7 बजे करीब जानकारी दी।