कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ के रूप में सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ करें। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पं. दीनदयाल स्टेडियम, सक्ती में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेवासी अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें।
उन्होंने जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
#SevaSankalpAbhiyan #Chhattisgarh
#सेवा_संकल्प_अभियान
3 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 14, 2026