🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
कोल्हुई पुलिस का तस्करी पर प्रहार! दो बोरी यूरिया के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोल्हुई पुलिस ने खरहवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP56F0618 से ले जाई जा रही दो बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने मौके से 45 वर्षीय शंकर चौहान को गिरफ्तार किया।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।
🔥 तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, सीमा क्षेत्र में चेकिंग तेज!
📍 थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज 05 नवंबर 2026
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews #KolhuiPolice #MaharajganjPolice #UreaSmuggling #CustomsAct #Nautanwa #IndoNepalBorder #UPPolice #UPNews #PoliceAction #तस्करी #महराजगंज #ब्रेकिंगन्यूज
Maharajganj, Maharajganj | Nov 5, 2026