छतरपुर नगर: खेत की मेड़ पर जहरीले सांप ने 12 वर्षीय किशोर को डसा, जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती
सटई थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा में खेत से घर लौट रहे 12 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन पहले किशोर को झाड़-फूंक के लिए ग्राम सिमर्दा लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम भैरा निवासी प्रेमलाल कुशवाहा,इसके बाद आज 14 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे जिला अस्पताल लेकर आए है।