लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा-वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी, BSNL की टीम ,सम्बन्धित पदाधिकारियों ने हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि , मोरवे डैम तथा लठिया कोड़ासी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल टावर स्थापना हेतु संभावित स्थलों की तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
5 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 12, 2026