Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति लखीसराय जिले में थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा लखीसराय, 12 अगस्त 2026: आज दिनांक 12.08.2026 को संयुक्त निदेशक (शष्य), मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में लखीसराय जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, लखीसराय श्री कुंदन कुमार सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिले में उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक (शष्य) द्वारा सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो तथा उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रक्रिया एवं सरकारी दर के अनुरूप पारदर्शी तरीके से किया जाए। साथ ही उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न संभागों जैसे उद्यान कार्यालय, कृषि अभियंत्रण, पौधा संरक्षण कार्यालय, मिट्टी जाँच प्रयोगशाला से संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं उर्वरक विक्रेताओं को किसानों के हित में समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक जिला उद्यान पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्री आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री श्रवण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, श्री अंकित आनंद, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण, श्री अशोक कुमार, एवं लखीसराय जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा भाग लिया गया।

9 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 12.08.2026

दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर बैठक, एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।

लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या तथा नए मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, JTO बीएसएनएल लखीसराय श्री अनीश कुमार , निदेशक, ग्रामीण दूरसंचार विभाग, पटना श्री सत्येश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में चार प्रमुख डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां वर्तमान में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा अत्यंत कमजोर है। इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरवे डैम के मध्य का क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) और चानन प्रखंड अंतर्गत सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र शामिल हैं।

सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थलों पर शीघ्र ही टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शेष चिह्नित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, दूरसंचार मंत्रालय, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं अन्य दूरसंचार नेटवर्क प्रदाता कंपनियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के उपरांत उपयुक्त स्थलों का चयन कर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बीएसएनएल की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम, मोरवे डैम के मध्य के क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न संभावित स्थलों पर बीएसएनएल की नेटवर्क फ्रीक्वेंसी एवं तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई, ताकि ऐसे स्थान का चयन किया जा सके जहां से आसपास के अधिकतम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
 इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर दूरसंचार सुविधा प्राप्त होगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए मोबाइल टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से आम नागरिकों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 12.08.2026 दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर बैठक, एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया। लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या तथा नए मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, JTO बीएसएनएल लखीसराय श्री अनीश कुमार , निदेशक, ग्रामीण दूरसंचार विभाग, पटना श्री सत्येश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि जिले में चार प्रमुख डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां वर्तमान में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा अत्यंत कमजोर है। इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरवे डैम के मध्य का क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) और चानन प्रखंड अंतर्गत सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र शामिल हैं। सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थलों पर शीघ्र ही टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शेष चिह्नित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, दूरसंचार मंत्रालय, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं अन्य दूरसंचार नेटवर्क प्रदाता कंपनियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के उपरांत उपयुक्त स्थलों का चयन कर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बीएसएनएल की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम, मोरवे डैम के मध्य के क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न संभावित स्थलों पर बीएसएनएल की नेटवर्क फ्रीक्वेंसी एवं तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई, ताकि ऐसे स्थान का चयन किया जा सके जहां से आसपास के अधिकतम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर दूरसंचार सुविधा प्राप्त होगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए मोबाइल टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से आम नागरिकों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

Lakhisarai, Bihar | Aug 12, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 12.08.2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा।

भारत सरकार के “हर घर तिरंगा-2026” अभियान के तहत जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इसी क्रम में लखीसराय जिले के हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, लखीसराय सहित अन्य प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों, जैसे बिल्लो, अमहरा, बालगुदर, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के साथ अन्य शामिल है।, इन जगहों पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायतों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रखंड एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई।
तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

 इस दौरान लोगों को अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर आमजनों के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारियों, विद्यालयी बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी गरिमा एवं सम्मान तथा “हर घर तिरंगा” अभियान की भावना के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 12.08.2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों में निकली तिरंगा यात्रा। भारत सरकार के “हर घर तिरंगा-2026” अभियान के तहत जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसी क्रम में लखीसराय जिले के हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, लखीसराय सहित अन्य प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों, जैसे बिल्लो, अमहरा, बालगुदर, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के साथ अन्य शामिल है।, इन जगहों पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायतों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रखंड एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर आमजनों के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों, विद्यालयी बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी गरिमा एवं सम्मान तथा “हर घर तिरंगा” अभियान की भावना के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Lakhisarai, Bihar | Aug 12, 2026

पत्नी की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी... तीन दिन बाद पति ने भी तोड़ दिया दम, निस्ता गांव में मातम

पत्नी की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी... तीन दिन बाद पति ने भी तोड़ दिया दम, निस्ता गांव में मातम

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 12, 2026