लोहरदगा: सीआरपीएफ 158 बटालियन ने 40 छात्र छात्राओं को नागपुर के लिए किया रवाना
लोहरदगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 158 बटालियन एवं नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा के सौजन्य से वर्ष 2023 24 के दौरान चलाए जा रहे हैं 15 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को 40 युवाओं को नागपुर में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सीआरपीएफ 158 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया