लोहरदगा: भाजपा ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान की घुसपैठ के खिलाफ शनिवार को जिलाध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ से समाहरणालय मैदान तक पदयात्रा निकालकर समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर मतदाता सूची की जांच कराने और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।