लोहरदगा: आरसेटी में 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान लोहरदगा द्वारा 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। मौके पर नाबार्ड के डीएम संजय त्रिवेदी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक संजय साहू आईसीटी निदेशक मयंक कुणाल कंडुलना ने संयुक्त रूप से सभी 34 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया।