लोहरदगा: जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
जिले में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद स्थित सभागार में आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। बैठक में जिले के सभी प्रबुद्धजन व जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।