आबू रोड: आबूरोंड के लूनियापुरा में श्री खाटू धाम सरकार का वार्षिक पाटोत्सव धूमधाम से आयोजित, भव्य महाप्रसादी में उमड़ी भीड़
आबूरोड शहर के हनुमान टेकरी जाने वाले मार्ग स्थित लूनियापुरा जोड़ियां में श्री खाटू धाम सरकार श्याम मंदिर के वार्षिक पाटोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला तथा बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।आयोजन के तहत बुधवार को निशान यात्रा निकाली गई