टीकमगढ़: बड़ागांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
बड़ागांव में शनिवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।