नबीनगर: मनोहरी गांव से 1 किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या की
टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहारी गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक मनोहरी गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद है। टंडवा थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की रात 9 बजे बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।