गढ़ी: गढ़ी-परतापुर मार्ग पर बहुचर्चित संपत्ति विवाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, घरेलू सामान ज़ब्त कर मकान किया सीज
Garhi, Banswara | Jun 26, 2026 गढ़ी -परतापुर मुख्य मार्ग पर प्रताप पेट्रोल पंप के समीप मकान, दुकान का बहुचर्चित संपत्ति विवाद मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी वृत अधिकारी बाबूलाल रैगर, गढ़ी सीआई रमेश मीणा, आनन्दपुरी सीआई कपिल पाटीदार मय जाप्ते के साथ पहुंच कर मकान का घरेलू सामान जप्त कर मकान पर सील लगा दी है।