बोध गया: महाबोधि मंदिर में गूंजा बुद्धं शरणं गच्छामि, वर्षावास में विदेशी बौद्ध भिक्षुओं ने निभाई भिक्षा की परंपरा
बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में वर्षावास के दौरान विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी से आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। भिक्षुओं द्वारा मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार सुबह 10 बजे विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध के समय से चली आ रही परंपरा के तहत भिक्षा मांगने की परंपरा का निर्वहन करते नजर आए।