सिमडेगा: स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत बोलबा में अंचल अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे बोलबा बाजारटांड में अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक लगातार इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ,जिसका उद्देश्य है कि अपने आसपास के परिवेश को पूरी तरह से साफ सुथरा रखना। मौके पर मुखिया उपस्थित थे।