Public App Logo
जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के भारत विभाजन, विस्थापन, संघर्ष और पीड़ितों की पीड़ा को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ एवं अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। #saktidist #sakti - Sakti News