पटना डीएम त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बैकटपुर स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर परिवार के साथ पूजा अर्चना किया है। इस मौके पर पुलिस व प्रशासन के जिले के आला अधिकारी मुस्तैद दिखे हैं। बता दे की बैकटपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना को लेकर अहले सुबह से काफ़ी भीड़ है,शाम 6 बजे तक रहने कि संभावना है।