बेल्थरा रोड में त्योहारी भीड़ से लगा भीषण जाम; पुलिस ने संभाला मोर्चा, लेन तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
बेल्थरा रोड में जाम का झाम, पुलिस ने 5 मिनट में खुलवाया रास्ता 🚦
दीपावली और छठ की भीड़ के कारण आज बेल्थरा रोड (बलिया) में चौकिया मोड़ से चौधरी चरण सिंह तिराहे तक भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा और एसएसआई संतोष यादव ने मौके पर पहुंचकर रूट डायवर्जन कराया और यातायात बहाल किया।
इस दौरान गलत लेन में घुसकर जाम बढ़ाने वाली एक सफेद कार का चालान भी काटा गया। सभी वाहन चालकों से अपील है कि कृपया जाम के समय अपनी लेन न तोड़ें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। 🙏
#Ballia #BeltharaRoad #TrafficUpdate #UpPolice #FestivalRush