डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट, बाजारों व स्कूल-कॉलेजों में बढ़ाई गश्ती
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंडों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्ती की जा रही है।