मथुरा: वृंदावन में भाजपा विधायक का DSP के सामने कथित धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल
मथुरा। वृंदावन में भाजपा विधायक अनिल पाराशर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक कथित तौर पर अधिकारी से “वर्दी उतरवा दूंगा” कहकर धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच विधायक अपनी गाड़ी को ले जा रहे थे तभी पुलिस अधिकारियोंसे रोक लिया