बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 427 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को दोपहर एक बजे के आसपास थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने ज्वालापुर फाटक से पहले रास्ते पर घेराबंदी कर बधाईयों निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 427 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। बिलासपुर