महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी खबर....!
अब प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर होगी प्रबंधन समिति,
हर दो माह में होगी आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक,
भारत सरकार के निर्देशों के तहत काम करेगी समिति,
प्रदेशभर के 60 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही शुरुआत,
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 18 अगस्त तक समिति गठन के निर्देश,
समुदाय आधारित प्रभावी मंच के रूप में विकसित होगी प्रबंधन समिति,
आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं, सेवाओं, सुरक्षा व खाद्य गुणवत्ता की नियमित समीक्षा होगी,
बच्चों का जन्मदिन, स्थानीय उत्सव और सामुदायिक गतिविधियां भी करेगी समिति,
आंगनबाड़ी केंद्र की महिला पर्यवेक्षक होंगी समिति की अध्यक्ष,
आशा सहयोगिनी, बच्चों की माताएं और महिला अध्यापक सदस्य रहेंगी....!!