Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

🚨 BREAKING | शाहपुर वन विभाग पर गंभीर आरोप! ⚠️ 48 घंटे तक युवक को बंधक बनाकर मारपीट, फिर जबरन एसिड पिलाने का दावा—हालत नाज़ुक, भोपाल रेफर बैतूल जिले के शाहपुर में वन विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि चुनाहजुरी निवासी 33 वर्षीय अरनेश राठौर को करीब 48 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट की गई और बाद में जबरन एसिड पिलाने की कोशिश की गई। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे शाहपुर से बैतूल और फिर भोपाल रेफर किया गया। दूसरी ओर, वन विभाग का कहना है कि युवक को शनिवार सुबह लकड़ी से भरी गामा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 8 लट्ठे बरामद हुए हैं। ⚖️ फिलहाल दोनों पक्षों के दावे सामने हैं। पूरे मामले की सच्चाई प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। #BreakingNews #Betul #Shahpur #बैतूल #शाहपुर #MPNews #MadhyaPradesh #ForestDepartment #वनविभाग #अरनेश_राठौर #Justice #Investigation #ViralNews #LatestNews #भोपाल #सच्चाई_सामने_लाओ #JusticeForArnesh #Exclusive #Trending #NewsUpdate का पार्ट 10

Betul Nagar, Betul | Jul 19, 2026

MORE NEWS

🚨 लगातार दूसरी रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश!
देश के कई हिस्सों में भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र सड़क पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी रात वीडियो के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए उनके सपनों, अवसरों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपनी बात रखी।
उधर, विभिन्न स्थानों पर छात्र संगठन और युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपकी क्या राय है? क्या ऐसे संदेश युवाओं की चिंताओं का समाधान करने में मददगार साबित होंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#NarendraModi #PMModi #Youth #Students #StudentProtest #India #BreakingNews #Trending #Viral #HindiNews #BetulNews #MPNews #YouthVoice #ExamReform

🚨 लगातार दूसरी रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश! देश के कई हिस्सों में भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र सड़क पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी रात वीडियो के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए उनके सपनों, अवसरों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपनी बात रखी। उधर, विभिन्न स्थानों पर छात्र संगठन और युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे संदेश युवाओं की चिंताओं का समाधान करने में मददगार साबित होंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #NarendraModi #PMModi #Youth #Students #StudentProtest #India #BreakingNews #Trending #Viral #HindiNews #BetulNews #MPNews #YouthVoice #ExamReform

Betul Nagar, Betul | Jul 24, 2026

बैतूल मध्य प्रदेश से साधना प्लस नेशनल चैनल जिला ब्यूरो नितिन अग्रवाल  की खास रिपोर्ट

🚨 पेपर लीक के खिलाफ बैतूल में युवाओं का बिगुल!

📍 बैतूल में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे।

✊ जिलेभर से पहुंचे युवाओं के साथ सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और आदिवासी संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की।

🎭 आंदोलन के दौरान राहुल कुमरे ने पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य के माध्यम से अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

🗣️ छात्रों का कहना है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

आपकी क्या राय है?
कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। 👇

#बैतूल #PaperLeak #पेपर_लीक #StudentProtest #YouthVoice #JusticeForStudents #ExamReform #MPNews #BetulNews #BreakingNews #Education #Students #ViralNews #Trending #HindiNews

बैतूल मध्य प्रदेश से साधना प्लस नेशनल चैनल जिला ब्यूरो नितिन अग्रवाल की खास रिपोर्ट 🚨 पेपर लीक के खिलाफ बैतूल में युवाओं का बिगुल! 📍 बैतूल में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे। ✊ जिलेभर से पहुंचे युवाओं के साथ सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और आदिवासी संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की। 🎭 आंदोलन के दौरान राहुल कुमरे ने पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य के माध्यम से अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। 🗣️ छात्रों का कहना है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। 👇 #बैतूल #PaperLeak #पेपर_लीक #StudentProtest #YouthVoice #JusticeForStudents #ExamReform #MPNews #BetulNews #BreakingNews #Education #Students #ViralNews #Trending #HindiNews

Betul Nagar, Betul | Jul 24, 2026

➡️ प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ .घोरे ने अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण  

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने  24 जुलाई को मेटरनिटी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड में मरीजों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बदले, स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की राशि तो नहीं ली जा रही की जानकारी ली। 

उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन, दवाइयां, जननी एम्बुलेंस से आना-जाना, समस्त सेवाएं निशुल्क दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए कोई भी अस्पताल का स्टाफ राशि की मांग करता है तो उनकी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे डिस्प्ले नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।  

प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.घोरे ने सोनोग्राफी कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित  रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। एएनसी कक्ष में निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा राऊंड प्रारंभ नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया। इसके अलावा उन्होंने ओटी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ .घोरे ने अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने 24 जुलाई को मेटरनिटी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड में मरीजों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बदले, स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की राशि तो नहीं ली जा रही की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन, दवाइयां, जननी एम्बुलेंस से आना-जाना, समस्त सेवाएं निशुल्क दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए कोई भी अस्पताल का स्टाफ राशि की मांग करता है तो उनकी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे डिस्प्ले नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.घोरे ने सोनोग्राफी कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। एएनसी कक्ष में निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा राऊंड प्रारंभ नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया। इसके अलावा उन्होंने ओटी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

➡️ नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में  शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित  

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।  प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल निरीक्षक डॉ जगदीश घोरे द्वारा चिकित्सकों एवं स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम सब नशे से दूर रहेंगे एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके पश्चात नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद बर्डे, जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. शुभांजलि बंसोड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य, दंत सर्जन डॉ.भगवत राव कापसे, जिला क्वाजलिटी नोडल डॉ.अनुराग पाल, सहायक नोडल अधिकारी तम्बाकू , डॉ. सायमा रिजवी और मेट्रन श्रीमती अरुणा रघु एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल निरीक्षक डॉ जगदीश घोरे द्वारा चिकित्सकों एवं स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम सब नशे से दूर रहेंगे एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके पश्चात नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद बर्डे, जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. शुभांजलि बंसोड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य, दंत सर्जन डॉ.भगवत राव कापसे, जिला क्वाजलिटी नोडल डॉ.अनुराग पाल, सहायक नोडल अधिकारी तम्बाकू , डॉ. सायमा रिजवी और मेट्रन श्रीमती अरुणा रघु एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

➡️ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को जांचने जिले में चलाया जा रहा विशेष निगरानी अभियान  

कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन दल द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दल द्वारा बैतूल में  कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर हेल्दी बाईट डेयरी एवं प्रोडक्ट, ब्रज डेयरी से घी का 01 पनीर 01 एवं दूध के 02 नमूने लिए गए। इसके अलावा दल द्वारा मुलताई में जांच अभियान चलाकर मां ताप्ती डेयरी, सरोज मिल्क प्रोडक्ट, धनश्री एजेंसी एवं सरोज डेयरी से दूध के 05 नमूने व दही का 01 नमूना संग्रहित किया गया। आमला तहसील से दल द्वारा रेणुका किराना व गुड़िया किराना से घी के 2 व दूध के 02 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

➡️ खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश

कारोबारियों को प्रतिष्ठान में गंदगी नहीं रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का भंडारण, विक्रय नहीं किए जाने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने, लाइसेंस को दुकान पर चस्पा करने के निर्देश गए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, पुरुषोत्तम भंडुरिया, शशि भारतीय एवं सहायक योगेश दिवगया शामिल रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को जांचने जिले में चलाया जा रहा विशेष निगरानी अभियान कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन दल द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दल द्वारा बैतूल में कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर हेल्दी बाईट डेयरी एवं प्रोडक्ट, ब्रज डेयरी से घी का 01 पनीर 01 एवं दूध के 02 नमूने लिए गए। इसके अलावा दल द्वारा मुलताई में जांच अभियान चलाकर मां ताप्ती डेयरी, सरोज मिल्क प्रोडक्ट, धनश्री एजेंसी एवं सरोज डेयरी से दूध के 05 नमूने व दही का 01 नमूना संग्रहित किया गया। आमला तहसील से दल द्वारा रेणुका किराना व गुड़िया किराना से घी के 2 व दूध के 02 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ➡️ खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश कारोबारियों को प्रतिष्ठान में गंदगी नहीं रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का भंडारण, विक्रय नहीं किए जाने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने, लाइसेंस को दुकान पर चस्पा करने के निर्देश गए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, पुरुषोत्तम भंडुरिया, शशि भारतीय एवं सहायक योगेश दिवगया शामिल रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

🚨 BREAKING | शाहपुर वन विभाग पर गंभीर आरोप! ⚠️ 48 घंटे तक युवक को बंधक बनाकर मारपीट, फिर जबरन एसिड पिलाने का दावा—हालत नाज़ुक, भोपाल रेफर बैतूल जिले के शाहपुर में वन विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि चुनाहजुरी निवासी 33 वर्षीय अरनेश राठौर को करीब 48 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट की गई और बाद में जबरन एसिड पिलाने की कोशिश की गई। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे शाहपुर से बैतूल और फिर भोपाल रेफर किया गया। दूसरी ओर, वन विभाग का कहना है कि युवक को शनिवार सुबह लकड़ी से भरी गामा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 8 लट्ठे बरामद हुए हैं। ⚖️ फिलहाल दोनों पक्षों के दावे सामने हैं। पूरे मामले की सच्चाई प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। #BreakingNews #Betul #Shahpur #बैतूल #शाहपुर #MPNews #MadhyaPradesh #ForestDepartment #वनविभाग #अरनेश_राठौर #Justice #Investigation #ViralNews #LatestNews #भोपाल #सच्चाई_सामने_लाओ #JusticeForArnesh #Exclusive #Trending #NewsUpdate का पार्ट 10 - Betul Nagar News